देश की खबरें | कोविड-19: कर्नाटक में 1,639 नए मामले, 36 मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 1,639 नए मामले सामने आए और 36 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक हुए कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,88,341 हो गई और मरने वालों की संख्या 36,262 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 21 जुलाई कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 1,639 नए मामले सामने आए और 36 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक हुए कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,88,341 हो गई और मरने वालों की संख्या 36,262 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

दिन में 2,214 को अस्पतालों से छुट्टी मिली, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 28,26,411 हो गई।

बेंगलुरु शहर में 419 नए मामले आए, जब 963 मरीज ठीक हुए और सात मौतें हुईं।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25,645 है।

राज्य में कुल मिलाकर अब तक 3,72,85,851 नमूनों की जांच हो चुकी है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस के 144 नए मामले आए, जिससे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 3,20,256 हो गई, जबकि एक मौत के साथ मृतकों की संख्या 4,372 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के नए मामलों में से 32 जम्मू संभाग से और 112 कश्मीर संभाग से आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,602 रह गई, जबकि 3,14,282 मरीज अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश में म्यूकोर्मिकोसिस (काला कवक) के 35 पुष्ट मामले हैं क्योंकि कोई ताजा मामला सामने नहीं आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी