जरुरी जानकारी | बोहरिंगर की पेटेंट वाली दवा का जेनेरिक संस्करण उतारने पर अदालत की ‘रोक’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फार्मा कंपनी बोहरिंगर इंगेलहेम इंडिया की पेटेंट वाली दवा लिनाग्लिप्टिन का जेनेरिक संस्करण बाजार में उतारने पर अदालत ने ‘रोक’ लगा दी है। चार घरेलू दवा कंपनियों ने इस दवा का जेनेरिक संस्करण बाजार में उतारा था।

नयी दिल्ली, सात जून फार्मा कंपनी बोहरिंगर इंगेलहेम इंडिया की पेटेंट वाली दवा लिनाग्लिप्टिन का जेनेरिक संस्करण बाजार में उतारने पर अदालत ने ‘रोक’ लगा दी है। चार घरेलू दवा कंपनियों ने इस दवा का जेनेरिक संस्करण बाजार में उतारा था।

ट्रेजेंटा ब्रांड नाम से दवाओं की बिक्री करने वाली कंपनी ने बयान में कहा कि उसे भारत में लिनाग्लिप्टिन का पेटेंट अगस्त, 2023 तक के लिए मिला हुआ है। लेकिन इन कंपनियों ने इस दवा के जेनेरिक संस्करण उतारकर पेटेंट प्रावधानों का उल्लंघन किया था। इसपर उसे इन कंपनियों के खिलाफ आदेश मिल गया है।

बयान के मुताबिक, इस अंतरिम आदेश के तहत कंपनियां भारत में खुद या अपने निदेशकों या भागीदारों की मदद से इन जेनेरिक संस्करणों की बिक्री नहीं कर सकती हैं। यह आदेश सुनवाई की अगली तारीख तक के लिए प्रभावी होगा।

कंपनी की प्रबंध निदेशक वाणी मांजा ने कहा, ‘‘पिछले नौ माह में उच्च न्यायालय की त्वरित एवं न्यायपूर्ण कार्यवाही ने पेटेंट अधिकारों के प्रवर्तन को लेकर भारतीय न्याय प्रणाली में हमारे विश्वास की पुष्टि की है।’’

कंपनी ने कहा कि पिछले नौ महीनों में उसे एरिस लाइफसाइंसेज, डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज और एमक्योर फार्मास्युटिकल्स जैसी दवा कंपनियों के खिलाफ अपनी दवाओं जार्डियंस (एम्पाग्लिफ्लोजिन) और ट्रेजेंटा (लिनाग्लिप्टिन) के पेटेंट उल्लंघन के मामले में अपने पक्ष में फैसला मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\