देश की खबरें | न्यायालय ने केन्द्र से कहा: कुवैत में फंसे बाकी भारतीयों को भी लाने के लिये कदम उठाये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केन्द्र से कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से कुवैत में फंसे शेष भारतीय नागरिकों को भी स्वदेश लाने के लिये आवश्यक कदम उठाये जायें।

सरकार ने कहा था कि स्वदेश लौटने के लिये उसके दूतावास के साथ पंजीकरण कराने वाले 1.3 लाख नागरिकों में से 87,000 से अधिक को वापस लाया जा चुका है।

यह भी पढ़े | उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- दिल्ली सरकार के स्कूल से 5 बच्चे IIT में चयनित हो सकते हैं तो यही सफलता अन्य स्कूलों में भी दोहराई जा सकती है.

न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने केन्द्र के अधिवक्ता के इस कथन का संज्ञान लिया कि कुवैत में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे। पीठ ने इसके साथ ही वेलिनाडु वाझ तमिलार नाला संगम की याचिका चार सप्ताह बाद सुनवाई के लिये सूचीबद्ध कर दी।

संगम चाहता था कि कुवैत में फंसे सभी भारतीयों को स्वदेश लाने का निर्देश दिया जाये।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: पेशावर में ब्लास्ट के बाद पुलिस ने इस्लामाबाद में हाई एलर्ट घोषित किया: 27 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विदेश मंत्रालय ने न्यायालय में दाखिल हलफनामे में कहा था कि एक अक्ट्रबर तक कुवैत से भारत के बीच वंदे भारत मिशन के तहत 177 विशेष उड़ानों सहित 559 उड़ानें संचालित की गयी हैं और कुवैत स्थित दूतावास में पंजीकृत 1,33,000 भारतीयों में से 87,022 को स्वदेश लाया जा चुका है।

हलफनामे में कहा गया कि वंदे भारत मिशन के सातवें दौर में अक्टूबर के दौरान एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की 83 उड़ाने भारत में अलग अलग स्थानों से कुवैत जायेंगी।

केन्द्र ने न्यायालय द्वारा पहले दिये गये निर्देशों का अनुपालन करते हुये यह जानकारी उपलब्ध करायी है।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)