देश की खबरें | न्यायालय ने कुछ अदालतों की ओर से समन के आधार पर पेश होने आए आरोपियों को एजेंसी की हिरासत में भेजने के मुद्दे पर संज्ञान लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने कुछ अदालतों द्वारा समन पर पेश हुए आरोपियों को जांच एजेंसी की हिरासत में भेजने की ‘परिपाटी’ पर संज्ञान लेते हुए ‘इस मामले में ‘सटीकता की जांच ’ करने की जरूरत है।’

नयी दिल्ली, 22 मार्च उच्चतम न्यायालय ने कुछ अदालतों द्वारा समन पर पेश हुए आरोपियों को जांच एजेंसी की हिरासत में भेजने की ‘परिपाटी’ पर संज्ञान लेते हुए ‘इस मामले में ‘सटीकता की जांच ’ करने की जरूरत है।’

शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी चार आरोपियों की अपील पर सुनवाई करने के दौरान की जिन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच के सिलसिले में उनके द्वारा दाखिल अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

अदालत ने कहा कि रेखांकित किया कि अपीलकर्ताओं को गिरफ्तारी का भय सीबीआई से नहीं है बल्कि सुनवाई अदालत की ओर से है। शीर्ष अदालत ने कहा कि अपीलकर्ताओं को जमानत पर रिहा किया जाए और इसके लिए विशेष अदालत पासपोर्ट जमा कराने सहित अन्य शर्तें लगा सकती है।

पीठ ने कहा, ‘‘मौजूदा मामले में रेखांकित किया गया कि सीबीआई वह संस्था नहीं है जो हिरासत मांग रही है, लेकिन अपीलकर्ताओं को आशंका है कि सुनवाई अदालत उन्हें हिरासत में भेज सकती है और इसलिए वे सुरक्षा मांग रहे हैं। हमें इन अपील पर फैसला देते समय इस तथ्य पर गौर किया जाना चाहिए।’’

न्यायमूर्ति वी सुब्रमण्यन और न्यायमूर्ति पंकज मित्तल की पीठ ने 20 मार्च को दिए अपने आदेश में कहा, ‘‘यही वजह है कि देश के कुछ हिस्सों में देखा जा रहा है कि अदालतें समन आदेश के जवाब में पेश होने के तुरंत बाद आरोपियों को हिरासत में भेजने की परिपाटी अपना रही हैं। ऐसी परिपाटी के औचित्य को उपयुक्त मामले में परखने की जरूरत है।’’

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने रेखांकित किया कि कॉरपोरेशन बैंक द्वारा धोखाधड़ी और षडयंत्र रचने सहित विभिन्न आरोपों में जून 2019 में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद चारों आरोपियों में से किसी को सीबीआई ने हिरासत में नहीं लिया और उन्होंने जांच में सहयोग किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\