जरुरी जानकारी | आईबीसी कानून के व्यक्तिगत गारंटी प्रावधानों पर दायर याचिका पर न्यायालय ने मांगा केंद्र से जवाब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल की याचिका पर केंद्र और आईबीबीआई से जवाब मांगा है। सिंघल ने अपनी याचिका में कॉरपोरेट कर्जदारों के गारंटरों के खिलाफ व्यक्तिगत दिवालिया कार्रवाई के प्रावधानों को चुनौती दी है।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल की याचिका पर केंद्र और आईबीबीआई से जवाब मांगा है। सिंघल ने अपनी याचिका में कॉरपोरेट कर्जदारों के गारंटरों के खिलाफ व्यक्तिगत दिवालिया कार्रवाई के प्रावधानों को चुनौती दी है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने नोटिस जारी किया और कानून एवं न्याय मंत्रालय, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय, भारतीय दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिये कहा।

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking Last Date: क्या आपने अपना आधार और राशन कार्ड किया लिंक? ऑनलाइन करवाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स.

अदालत ने मामले को छह अक्टूबर को आगे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

अदालत ने एसबीआई द्वारा आईबीसी कानून के प्रावधान के तहत व्यक्तिगत गारंटी का उपयोग किये जाने के संबंध में सिंघल को जारी नोटिस पर फिलहान इस स्तर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: अपनी ही सरकार के खिलाफ अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा ‘चक्का जाम’.

याचिका में दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) कि उन विभिन्न धाओं को रद्द करने की मांग की गयी है, जो कॉरपोरेट कर्जदारों के व्यक्तिगत गारंटरों पर लागू होती हैं।

याचिका में कहा गया है कि भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड की कार्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया लंबित होने के बीच ही स्टेट बैंक ने रिण वसूली न्यायाधिकरण में सिंगल के खिलाफ उनके द्वारा दी गई विभिन्न गारंटियों को भुनाने के लिये वसूली प्रक्रिया शुरू कर दी।

सिंगल ने स्टेट बैंक से भूषण पावर एण्ड स्टील के लिये लिये गये कुछ कर्जों में व्यक्तिगत रूप से गारंटी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\