देश की खबरें | अदालत ने वकील कल्याण योजना प्रतिबंधों के खिलाफ याचिका पर दिल्ली सरकार, बार काउंसिल से जवाब मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को आप सरकार और बार काउंसिल से एक वकील की याचिका पर जवाब मांगा। उस याचिका में अनुरोध किया गया है कि 'मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याणकारी योजना' का लाभ उन सभी वकीलों को दिया जाए जो दिल्ली बार काउंसिल (बीसीडी) में पंजीकृत हैं, भले ही उनका नाम दिल्ली की मतदाता सूची में नहीं रहे।

जियो

नयी दिल्ली, एक जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को आप सरकार और बार काउंसिल से एक वकील की याचिका पर जवाब मांगा। उस याचिका में अनुरोध किया गया है कि 'मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याणकारी योजना' का लाभ उन सभी वकीलों को दिया जाए जो दिल्ली बार काउंसिल (बीसीडी) में पंजीकृत हैं, भले ही उनका नाम दिल्ली की मतदाता सूची में नहीं रहे।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई करने वाले दिल्ली सरकार, बीसीडी और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) को याचिका पर नोटिस जारी किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1413 नए मामले पाए गए, 40 की मौत: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

याचिका में सरकार की 17 मार्च की अधिसूचना को रद्द करने या उसे संशोधित करने का अनुरोध किया गया है।

अदालत ने मामले में आगे की सुनवाई के लिए 18 जून की तारीख तय की है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट को लेकर पीएम मोदी ने कहा- जब 130 करोड़ लोग एक भावना के साथ आते हैं, तो ये संग ही संगीत बन जाता है.

याचिका में कहा गया है कि नवंबर 2019 में दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में वकालत करने वाले सभी अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए योजना की घोषणा की थी जो बीसीडी से पंजीकृत हैं।

याचिकाकर्ता और वकील गोविंद स्वरूप चतुर्वेदी ने कहा कि वह बीसीडी में पंजीकृत हैं और उनके पास दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की सदस्यता है। वह यहां की अदालतों में वकालत कर रहे हैं लेकिन अब राष्ट्रीय राजधानी में नहीं रहते हैं।

उन्होंने कहा कि वह पहले दिल्ली के निवासी थे। उन्होंने दावा किया कि अधिसूचना भेदभावपूर्ण और अवैध तथा अनुचित है। दिल्ली की मतदाता सूची में नाम के आधार पर भेदभाव उचित नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान