देश की खबरें | प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ प्राथमिकी की मांग वाली शिकायत पर अदालत ने पुलिस से एटीआर मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली शिकायत पर यहां की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) मांगी। वकीलों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 मई राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली शिकायत पर यहां की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) मांगी। वकीलों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिकायत में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के कथित तौर पर ‘‘झूठे आरोप’’ लगाने के लिए प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।

उनके वकील ए. पी. सिंह ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अनामिका ने ‘अटल जन पार्टी’ के राष्ट्रीय प्रमुख होने का दावा करने वाले बम बम महाराज नौहटिया की ओर से दायर एक आवेदन पर निर्देश पारित किया।

गौरतलब है कि विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक समेत कई पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं।

शिकायत में दावा किया गया कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रतिवादियों द्वारा लगाए गए आरोप झूठे है।

इसमें कहा गया है, ‘‘इसलिए डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष सिंह के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के आरोप में इन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करना आवश्यक है।’’

इसमें दावा किया गया है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप गलत है। इसमें कहा गया है, ‘‘इसलिए, यह विश्वास करना कठिन है कि उन्हें 66 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा प्रताड़ित किया गया था।’’

इसमें कहा गया है कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों द्वारा दिया जा रहा धरना ‘‘केवल वांछित कार्रवाई के लिए पुलिस और अदालत पर अनावश्यक दबाव बनाने के लिए है।’’

शिकायतकर्ता ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला