देश की खबरें | न्यायालय ने सीबीएसई और यूजीसी कहा,पूरक परीक्षा देने वाले छात्रों के लिये प्रवेश सुनिश्चित किया जाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को सुझाव दिया कि सीबीएसई 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षाओं के नतीजे जल्द से जल्द घोषित करे और साथ ही उसने यूजीसी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि छात्रों को कालेजों में प्रवेश मिले क्योंकि यह असाधारण समय है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को सुझाव दिया कि सीबीएसई 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षाओं के नतीजे जल्द से जल्द घोषित करे और साथ ही उसने यूजीसी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि छात्रों को कालेजों में प्रवेश मिले क्योंकि यह असाधारण समय है ।

शीर्ष अदालत ने सीबीएसई और यूजीसी से कहा कि वे परस्पर तालमेल करके यह सुनिश्चित करें कि 22 से 29 सितंबर तक होने वाली पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले दो लाख छात्रों का भविष्य खराब नहीं हो।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: सीमा पर जारी तनाव के बीच बड़ी खबर, चीन से बात करने को तैयार हुआ भारत.

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ मामले की सुनवाई कर रही है।

शीर्ष अदालत ने सुनवाई के दौरान यूजीसी से पहले कहा कि वह 24 सितंबर तक अपने अकादमी कलेण्डर की घोषणा नहीं करे लेकिन बाद में उसे बताया गया कि इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

यह भी पढ़े | उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के साथ राज्यसभा में दुर्व्यवहार, BJP ‘बिहारी अस्मिता’ से जोड़ते हुए विपक्ष के खिलाफ हुई आक्रामक’.

अकादमी कलेण्डर पहले ही जारी कर देने पर गंभीर रूख अपनाते हुये पीठ ने विश्वविद्याल अनुदान आयोग से इस बारे में बृहस्पतिवार तक स्पष्टीकरण मांगा और इसे रिकार्ड में लाने का निर्देश दिया।

पीठ ने जानना चाहा, ‘‘इसे कब और किस समय जारी किया गया,आपको यह हमे बताना होगा।’’

पीठ ने तल्ख लहजे में कहा, ‘‘हमें अस्पष्ट तारीख न बतायें। हमें तारीख और समय बतायें जब इसे जारी किया गय। क्या यह आदेश के बाद हुआ, या आदेश से पहले या फिर जब मामले की सुनवाई चल रही थी। हम इसकी जांच करेंगे।’’

पीठ ने इसके साथ ही इस मामले को 24 सितंबर के लिये सूचीबद्ध कर दिया और सीबीएसई तथा यूजीसी को कहा कि पूरक परीक्षा में बैठने वाले करीब दो लाख छात्रों को जगह देने के लिये परस्पर तालमेल करें।

इससे पहले सुनवाई शुरू होते ही एक याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने कहा कि सीबीएसई की पूरक परीक्षायें आज शुरू हो गयी हैं ओर ये 29 सितबर तक जारी रहेंग। पूरक परीक्षाओं में करीब दो लाख छात्र शामिल हो रहे हैं।

तन्खा ने कहा कि यूजीसी भी यहां है और सीबीएसई को जल्द से जल्द परीक्षा के नतीजे घोषित करने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘यूजीसी को हमें विश्वविद्यालयों में प्रवेश हासिल करने के लिये एक मौका देना होगा।’’

इस पर पीठ ने तन्खा से कहा कि सीबीएसई के नतीजों की घोषणा के बगैर यूजीसी इन छात्रों को कैसे जगह दे सकती है।

पीठ ने यूजीसी से कहा कि विषम परिस्थितियां को देखते हुये क्या आयोग के लिये यह संभव है कि पूरक परीक्षा देने वाले इन छात्रों को प्रवेश देने का कोई रास्ता निकल सके।

इस पर यूजीसी के अधिवक्ता ने कहा कि अगर सीटें उपलब्ध होंगी तो ऐसा किया जा सकता है, लेकिन वह इस बारे में आवश्यक निर्देश प्राप्त करेंगे।

पीठ ने तब यूजीसी के वकील से कहा कि वह आवश्यक निर्देश प्राप्त करें और पता करें कि क्या आयोग इस मामले में ऐसा कुछ कर सकता है। साथ ही पीठ ने यूजीसी से जानना चााहा कि कटआफ तारीख के बारे में उसकी योजना क्या है।

यूजीसी के वकील ने कहा कि उसे निर्देश प्राप्त करने होंगे लेकिन अक्टूबर के अंत में ऐसा हो सकता है

सीबीाएसई के वकील ने दलील दी कि पूरक परीक्षा के लिये 1,248 केन्द्र हैं और उत्तर पुस्तिकाओं को क्षेत्रीय केन्द्रों पर लाना होगा।

न्यायालय ने कहा कि ये सामान्य नहीं बल्कि असाधारण समय है और सीबीएसई को दो लाख छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुये कदम उठाने होंगे।

सीबीएसई के वकील ने कहा कि 3-4 सप्ताह (नतीजे घोषित करने में) लग जायेंगे।

पीठने कहा कि उसे एक तारीख बतानी होगी ताकि यूजीसी आगे कदम उठा सके। पीठ ने कहा कि अगर आपके पास तारीख नहीं होगी तो यूजीसी को दिक्कत होगी।

यूजीसी के वकील ने जब कट आफ की तारीख अक्टूबर के अंत में बतायी तो पीठने कहा कि यह नवंबर का प्रथम सप्ताह भी हो सकता है।

यूजीसी के वकील ने कहा कि आयोग पहले ही अपने अकादमिक कलेण्डर को अंतिम रूप दे चुका है और यह अब जारी होने वाला है।

पीठ ने यूजीसी से कहा कि वह बृहस्पतिवार तक ऐसा नहीं करे और इस मामलें में उस दिन आगे विचार किया जायेगा।

इस मामले की सुनवाई जब खत्म हो गयी तो यूजीसी के वकील ने पीठ के समक्ष उल्लेख किया कि अकादमिक कलेण्डर पहले ही जारी किया जा चुका है और प्रवेश प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी करनी होगाी।

इस पर पीठ ने सख्त रूख अपनाते हुये कहा कि हम इसे बृहस्पतिवार को देखेंगे और आप उस दिन इस बारे में स्पष्टीकरण दे सकते हैं।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\