देश की खबरें | न्यायालय ने आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी के सामान्य श्रेणी में जाने संबंधी आदेश पर लगायी रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने अन्य पिछड़े वर्ग के एक प्रत्याशी को सामान्य श्रेणी में शामिल होने का फैसला रद्द करने के मप्र उच्च न्यायालय के फैसले पर मंगलवार को रोक लगा दी। उच्च न्यायालय ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को सामान्य वर्ग में जाने की अनुमति देने के मप्र लोक लोक आयोग का निर्णय निरस्त कर दिया था।

जियो

नयी दिल्ली, 16 जून उच्चतम न्यायालय ने अन्य पिछड़े वर्ग के एक प्रत्याशी को सामान्य श्रेणी में शामिल होने का फैसला रद्द करने के मप्र उच्च न्यायालय के फैसले पर मंगलवार को रोक लगा दी। उच्च न्यायालय ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को सामान्य वर्ग में जाने की अनुमति देने के मप्र लोक लोक आयोग का निर्णय निरस्त कर दिया था।

न्यायमूर्ति उदय यू ललित,न्यायमूर्ति एम एम शांतानागौडार और न्यायमूति विनीत सरन की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से इस मामले की सुनवाई के दौरान अभ्यर्थी साधना सिंह दांगी की याचिका पर दूसरे पक्षकारों को नोटिस जारी किये। पीठ ने इस मामले को अब जुलाई के अंतिम सप्ताह मे सुनवाई के लिये सूचीबद्ध कर दिया है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, पिछले 24 घंटे के भीतर 10,215 लोग हुए ठीक; रिकवरी दर बढ़कर 52.47 फीसदी हुई: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पीठ ने अपने आदेश मे कहा कि यह याचिका लंबित रहने के दौरान उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगी रहेगी।

न्यायालय ने इस मामले में सभी आवेदनकर्ताओं को हस्तक्षेप की अनुमति प्रदान कर दी है। न्यायालय ने सभी याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे दो सप्ताह के भीतर इस मामले में अपने हलफनामे दाखिल करें।

यह भी पढ़े | वही बदनाम गलवान घाटी जहां 1962 में भी चीन दिया था भारत को धोखा, फिर दोहराई कायराना हरकत....

साधना दांगी इस परीक्षा मे अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी के रूप में शामिल हुयी थी और परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्य लोक सेवा आयोग ने उन्हें सामान्य वर्ग में नियुक्ति प्रदान की थी।

हालाकि, परीक्षा के नतीजे आने के बाद साधना ने आरक्षण के आधार पर पात्रता नही लने का निर्णय किया।

पिंकी असाति और कुछ अन्य ने आयोग के फैसले को उच्च न्यायाल में चुनौती दी थी।

मप्र उच्च न्यायालय ने 29 अप्रैल को अपने आदेश में कहा था कि मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा 92 महिला अभ्यर्थियों को ओबीसी, अनुसूचति जाति और जनजाति के लिये आरक्षित सीटें आबंटित करने के मामले में अपनायी गयी प्रक्रिया सही नहीं थी।

उच्च न्यायालय ने आयोग द्वारा महिलाओं के लिये आरक्षित दूसरे वर्ग के प्रत्याशियों के दावों को नजरअंदाज करके सीट आबंटित करने पर सहमति व्यक्त नहीं की थी।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला