देश की खबरें | अदालत ने मंडल, जिला परिषद क्षेत्र के चुनाव पर रोक लगायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने मंडल और जिला परिषद क्षेत्रों के चुनाव पर मंगलवार को रोक लगा दी जो आठ अप्रैल को होने वाला था।

अमरावती, छह अप्रैल आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने मंडल और जिला परिषद क्षेत्रों के चुनाव पर मंगलवार को रोक लगा दी जो आठ अप्रैल को होने वाला था।

न्यायमूर्ति यू दुर्गा प्रसाद ने राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की एक अप्रैल की उस अधिसूचना को चुनौती देते हुए भाजपा और जन सेना द्वारा दायर याचिकाओं पर अंतरिम रोक के आदेश दिए जिसमें मार्च 2020 में स्थगित चुनाव प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया था।

याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि एसईसी ने जल्दबाजी में नयी अधिसूचना जारी की जो कि उच्चतम न्यायालय के उस फैसले का स्पष्ट उल्लंघन है जिसमें चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता लागू करने के लिए चार सप्ताह की समय सीमा निर्धारित की गई है।

एसईसी और राज्य सरकार ने दलील का विरोध किया और दावा किया कि आदर्श आचार संहिता लागू करने पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में कोई स्पष्टता नहीं है।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद, न्यायाधीश ने चुनाव प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी।

मुख्य विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी ने घोषणा की कि वह परिषद चुनावों का बहिष्कार कर रही है क्योंकि वे ‘‘अलोकतांत्रिक तरीके से’’ कराये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार