देश की खबरें | अदालत ने लॉकडाउन के दौरान गिरफ्तार छह विदेशी नागरिकों को दी जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्हें जमानत दो जून को दी गयी । अदालत ने हालांकि सख्त शर्तो के साथ जमानत दी है, जिनमें बिना अदालत की अनुमति के देश छोडकर नहीं जाना तथा निचली अदालत में अगली सुनवायी के लिए उपस्थित रहना शामिल है ।

जियो

उन्हें जमानत दो जून को दी गयी । अदालत ने हालांकि सख्त शर्तो के साथ जमानत दी है, जिनमें बिना अदालत की अनुमति के देश छोडकर नहीं जाना तथा निचली अदालत में अगली सुनवायी के लिए उपस्थित रहना शामिल है ।

न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह ने आरोपियों को पचास-पचास हजार रूपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है।

यह भी पढ़े | लद्दाख विवाद: भारतीय, चीनी सैनिकों की सांकेतिक वापसी शुरू की, डिवीजनल कमांडर की बैठक कल.

आरोपी किर्गिस्तान के हैं । उन्हें पुराने लखनऊ से 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था । उन पर भारतीय दंड संहिता, महामारी कानून 1897, पासपोर्ट कानून, विदेशी कानून तथा आपदा प्रबंधन कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था ।

विदेशी नागरिकों की ओर से अधिवक्ता प्रांशु अग्रवाल ने कहा कि उनके मुवक्किल वैध वीजा पर भारत आये थे जो अभी भी चल रहा है । उन्होंने दिल्ली में संबद्ध अधिकारियों को अपने लखनऊ जाने की जानकारी दी थी । उन्होंने 14 दिन के पृथकवास की अवधि पूरी कर ली है और तीन बार के परीक्षण में नेगेटिव पाये गये ।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तराखंड में 49 नए मामले पाए गए : 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जमानत याचिका का विरोध करते हुए सरकारी वकील ने कहा कि आरोपी पर्यटक वीजा पर आये थे लेकिन वे नयी दिल्ली के निजामुददीन में धार्मिक सम्मेलन में शामिल हुए और उसके बाद लखनऊ आ गये । बिना चिकित्सकीय परीक्षण कराये वे मरकज मस्जिद में रह रहे थे, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया ।

अदालत ने विभिन्न तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद सशर्त जमानत मंजूर कर ली ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\