देश की खबरें | अदालत ने बिनीश कोडियेरी की हिरासत 11 नवंबर तक बढ़ाई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, सात नवंबर धनशोधन के मामलों को देखने वाली एक विशेष अदालत ने शनिवार को केरल माकपा के राज्य सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन के बेटे बिनीश कोडियेरी की हिरासत चार और दिन के लिए बढ़ा दी। कोडियेरी प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोडियेरी को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया था। उनकी पांच दिन की हिरासत आज समाप्त हो गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020 Exit Polls Results Live: कांटे की टक्कर में तेजस्वी यादव की जीत का अनुमान.

एजेंसी ने कर्नाटक में नशीली दवाओं की जब्ती से जुड़े धन शोधन मामले में बिनीश को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

एजेंसी ने चार दिन की हिरासत की मांग करते हुए कहा था कि उन्हें कोडियेरी के घर पर मादक पदार्थ तस्कर मोहम्मद अनूप का डेबिट कार्ड मिला है और मामले में और अधिक जांच करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव खत्म, अंतिम चरण में 5 बजे तक 54.06% मतदान.

ईडी ने आरोप लगाया है कि बेंगलुरु में अनूप जो होटल चला रहा है वह बिनीश की बेनामी संपत्ति है।

जांच एजेंसी ने बिनीश पर अनूप के बैंक खाते में भारी मात्रा में धन हस्तांतरित करने का आरोप लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)