एजेंसी न्यूज

अदालत ने मुख्तार अंसारी के बेटे को हथियार लाइसेंस मामले में भगोड़ा घोषित किया

लखनऊ की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को हथियार लाइसेंस मामले में भगोड़ा घोषित किया.

अदालत ने मुख्तार अंसारी के बेटे को हथियार लाइसेंस मामले में भगोड़ा घोषित किया
मुख्तार अंसारी (Photo Credit : Twitter)

लखनऊ, 26 अगस्त : लखनऊ की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को हथियार लाइसेंस मामले में भगोड़ा घोषित किया.

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए के श्रीवास्तव ने पुलिस रिपोर्ट पर गौर करने के बाद बुधवार को यह आदेश पारित किया.

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तारीख निर्धारित की है. यह भी पढ़ें : लालू प्रसाद पर पहले भी कई बार सीबीआई छापे मारे गए: केंद्रीय मंत्री राय

विगत 14 जुलाई को अदालत ने अब्बास अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया था. अदालत ने थानाध्यक्ष महानगर को निर्देश दिया था कि वह वारंट का निष्पादन सुनिश्चित कर अदालत को अवगत कराएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).