देश की खबरें | अदालत ने मुंबई के मैनग्रोव बफर जोन में मेट्रो लाइन चार के निर्माण को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) को मैनग्रोव बफर जोन में मेट्रो लेन चार के निर्माण की बुधवार को मंजूरी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई , पांच अगस्त बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) को मैनग्रोव बफर जोन में मेट्रो लेन चार के निर्माण की बुधवार को मंजूरी दी।

न्यायमूर्ति एस जे काथावाला और न्यायमूर्ति आर आई चागला की पीठ ने कहा कि मेट्रो परियोजना ‘‘जनता के लिए बेहद जरूरी है’’ और एमएमआरडीए को वडाला में भक्ति पार्क , सेवारी के निकट मेट्रो स्टेशन बनाने की मंजूरी दी।

यह भी पढ़े | Ram Temple Digital Billboard at New York’s Times Square: अयोध्या में भूमि पूजन के बाद न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखी भगवान श्री राम की भव्य तस्वीर, देखें VIDEO.

अदालत ने इस पहलू पर भी गौर किया कि एमएमआरडीए प्रतिपूरक पुन:वनीकरण करेगा और एजेंसी ने सभी जरूरी मंजूरी हासिल कर ली है।

पीठ ने कहा,‘‘ हम किसी भी संदेह से परे आश्वस्त हैं कि मेट्रो लाइन चार के निर्माण की परियोजना जैसा कि यहां बताया गया है, सार्वजनिक परिवहन के दृष्टिकोण से अत्यधिक जन महत्व की परियोजना है।’’

यह भी पढ़े | बेरूत ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 113 हुई: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एमएमआरडीए ने काम की अनुमति मांगने के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया था। नवंबर 2018 में अदालत ने कहा था कि उसकी अनुमति के बिना कोई भी मैनग्रोव नहीं हटाया जाना चाहिए और मैनग्रोव के आसपास 50 मीटर बफर ज़ोन के भीतर कोई निर्माण नहीं होना चाहिए।

अदालत के फैसले के अनुसार मेट्रो लाइन चार 32.32 किमी लंबी प्रस्तावित है और इसमें 32 एलिवेटेड स्टेशन होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\