देश की खबरें | अदालत ने जद(एस) विधायक को दांतों के इलाज के लिए इंग्लैंड जाने की अनुमति दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मेलुकोट से जनता दल (सेक्युलर) के विधायक सी. एस. पुत्ताराजू को एक स्थानीय अदालत ने दांतों के इलाज के लिए इंग्लैंड जाने और एक कार्यक्रम में शामिल होने के वास्ते अमेरिका जाने की अनुमति दे दी है।
बेंगलुरु, 26 अगस्त कर्नाटक के मेलुकोट से जनता दल (सेक्युलर) के विधायक सी. एस. पुत्ताराजू को एक स्थानीय अदालत ने दांतों के इलाज के लिए इंग्लैंड जाने और एक कार्यक्रम में शामिल होने के वास्ते अमेरिका जाने की अनुमति दे दी है।
कर्नाटक में पूर्व एवं मौजूदा सांसदों/विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों से निपटने के लिए गठित विशेष अदालत की अध्यक्षता कर रहे न्यायाधीश बी. जयंत कुमार के समक्ष पुत्ताराजू ने इस सिलसिले में एक अर्जी दायर की थी।
अर्जी के जरिये 20 अगस्त और 20 सितंबर के बीच इंग्लैंड तथा अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति मांगी गई। चूंकि वह भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच का सामना कर रहे हैं, इसलिए उन्हें विदेश यात्रा के लिए अदालत की अनुमति की जरूरत है।
यह दलील दी गई कि आरोपी के मसूड़ों में पस जमा हो गया है, जिसके चलते वह काफी परेशान हैं, इसलिए दांतों के इलाज के लिए उन्हें विदेश जाने की जरूरत है।
अदालत के 29 नवंबर 2021 के आदेश के अनुसार, पुत्ताराजू को 10 दिसंबर 2021 से 30 दिसंबर 2021 तक इंग्लैंड की यात्रा करनी थी।
अर्जी में कहा गया कि हालांकि, इंग्लैंड में कोविड-19 के मामले बढ़ने के चलते उड़ान रद्द हो जाने और वहां अन्य देशों से लोगों के आने पर रोक लगा दिये जाने के कारण वह यात्रा नहीं कर सके थे।
मामले में पांचवें आरोपी पुत्ताराजू को अदालत ने कुछ शर्तों पर विदेश यात्रा करने की अनुमति दी है। शर्तों के अनुसार, विदेश से आने पर 15 दिनों के अंदर उन्हें अपना हलफनामा दाखिल करना होगा और विमान में सवार होने के लिए जारी किया जाने वाला मूल ‘बोर्डिंग पास’ जैसे दस्तावेज अदालत में पेश करने होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

