एजेंसी न्यूज

Thane Shocker: ठाणे में बिजली गिरने से दंपत्ति घायल और पांच मवेशियों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के बाद एक गांव में बिजली गिरने से एक दंपत्ति घायल हो गया और पांच मवेशियों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Thane Shocker: ठाणे में बिजली गिरने से दंपत्ति घायल और पांच मवेशियों की मौत
Fire (img: Pixabay)

ठाणे, 26 जून : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के बाद एक गांव में बिजली गिरने से एक दंपत्ति घायल हो गया और पांच मवेशियों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

यह घटना मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे शाहपुर इलाके के कडाचीवाड़ी में हुई. यह भी पढ़ें : आशा है विपक्ष को बोलने का मौका देकर संविधान रक्षा का कर्तव्य निभाएंगे बिरला: राहुल

शाहपुर तालुका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख वसंत चौधरी ने 'पीटीआई-' को बताया कि घर में मौजूद 60 वर्षीय व्यक्ति और उनकी 45 वर्षीय पत्नी बिजली गिरने से घायल हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).