देश की खबरें | कोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती मोटरसाइकिल पर रोमांस करने वाले जोड़े को गिरफ्तार किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती मोटरसाइकिल पर रोमांस कर रहे एक युवक व युवती को सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद बृहस्तपतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोटा (राजस्थान), 23 मई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती मोटरसाइकिल पर रोमांस कर रहे एक युवक व युवती को सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद बृहस्तपतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि युगल पर धारा 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
कोटा शहर पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने कहा कि वीडियो को गंभीरता से लेते हुए युगल का पता लगाने के लिए सर्कल ऑफिसर राजेश सोनीवास की देखरेख में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर युवक का पता लगा लिया।
उन्होंने बताया कि युवक की पहचान जिले के कैथून कस्बे के निवासी मोहम्मद वसीम (25) के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि दोनों कोटा में एक निजी कंपनी में काम करते हैं और अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)