जरुरी जानकारी | दिसंबर में देश का खनिज उत्पादन 5.1 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के खनिज उत्पादन में दिसंबर माह के दौरान एक साल पहले की तुलना में 5.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी देश के खनिज उत्पादन में दिसंबर माह के दौरान एक साल पहले की तुलना में 5.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

खान मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि दिसंबर, 2023 के महीने में खनन और संबद्ध क्षेत्र का खनिज उत्पादन सूचकांक 139.4 रहा, जो एक साल पहले के समान महीने में रहे स्तर की तुलना में 5.1 प्रतिशत अधिक है।

इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में खनन और संबद्ध क्षेत्र की कुल वृद्धि दर एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 8.5 प्रतिशत रही है।

दिसंबर में कोयले का उत्पादन 929 लाख टन रहा, जबकि लिग्नाइट का उत्पादन 40 लाख टन, लौह अयस्क का 255 लाख टन और चूना पत्थर का 372 लाख टन रहा।

आलोच्य अवधि में लिग्नाइट, चूना पत्थर, कोयला, बॉक्साइट और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि देखी गई।

हालांकि, कच्चे तेल, सोना, क्रोमाइट, फॉस्फोराइट और हीरे के उत्पादन में इस महीने में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\