देश की खबरें | तबादलों के लिये असली अफसर पर धौंस जमाने वाला नकली केंद्रीय सचिव पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने बृहस्पतिवार को यहां से 28 साल के शातिर ठग को धर दबोचा। इस व्यक्ति पर आरोप है कि वह फोन पर खुद को केंद्र सरकार के सचिव के रूप में पेश करके आला अफसरों पर धौंस जमाता था और उन पर तबादले और अन्य शासकीय काम करने का दबाव बनाता था।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 16 जुलाई दिल्ली पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने बृहस्पतिवार को यहां से 28 साल के शातिर ठग को धर दबोचा। इस व्यक्ति पर आरोप है कि वह फोन पर खुद को केंद्र सरकार के सचिव के रूप में पेश करके आला अफसरों पर धौंस जमाता था और उन पर तबादले और अन्य शासकीय काम करने का दबाव बनाता था।

इस ठग की गिरफ्तारी में स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद की।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: तिरुपति मंदिर के 14 पुजारियों का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव.

इंदौर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया, "शहर के पंढरीनाथ क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक द्विवेदी (28) के रूप में हुई है।"

उन्होंने बताया, "पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि आरोपी ने फोन पर खुद को केंद्रीय सचिव बताते हुए इसी स्तर के असली अफसर को फोन किया था। फोन पर हुई बातचीत के दौरान उसने असली केंद्रीय सचिव को एक अधिकारी के स्थानांतरण के लिये कहा था।"

यह भी पढ़े | कुलभूषण जाधव को मिला दूसरा कांसुलर एक्सेस: पाकिस्तान मीडिया: 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दंडोतिया ने बताया कि द्विवेदी फोन पर खुद को आला अफसर बताता था और अन्य अधिकारियों को अपने आर्थिक फायदे के लिये अलग-अलग सरकारी काम करने का "आदेश" देता था।

उन्होंने बताया कि द्विवेदी को दिल्ली में दर्ज एक प्राथमिकी में गिरफ्तार किया गया है। उसे दिल्ली पुलिस की अपराध निरोधक शाखा की इंदौर पहुंची टीम के हवाले कर दिया गया है।

एएसपी ने बताया कि द्विवेदी मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला है। उसके खिलाफ रीवा में करीब 10 आपराधिक मामले पहले ही दर्ज हैं।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\