देश की खबरें | बल्लभगढ़ में नकली घी बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । ‘सीएम फ्लाइंग’ टीम ने एक सूचना के आधार पर सोमवार को छापा मारकर बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में नकली घी बनाने वालों का भांडा फोड़ किया है। इस कार्रवाई में 52 सौ किलोग्राम नकली घी भी पकड़ा जब्त किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फरीदाबाद, 12 अक्टूबर । ‘सीएम फ्लाइंग’ टीम ने एक सूचना के आधार पर सोमवार को छापा मारकर बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में नकली घी बनाने वालों का भांडा फोड़ किया है। इस कार्रवाई में 52 सौ किलोग्राम नकली घी भी पकड़ा जब्त किया गया है।

सीएम फ्लाइंग ने इस छापेमारी को स्थानीय आदर्श नगर थाना पुलिस और खाद्य- आपूर्ति और औषधि विभाग की सहायता से अंजाम दिया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: BJP विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, राहुल गांधी और प्रियंका को बताया मानसिक हिंदू विरोधी.

आदर्श नगर पुलिस थाना के प्रभारी मुकेश गिरी ने बताया की सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने यह छापेमारी की है और मौके से जहां 52 सौ किलोग्राम तैयार नकली घी बरामद किया गया। वहीं, 24 डालडा घी और 25 रिफाइंड के टीन बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नकली घी बनाने के लिए घरेलू इस्तेमाल में आने वाले एलपीजी सिलेंडर का भी इस्तेमाल किया जा रहा था जो कि गैर कानूनी है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में धूल प्रदूषण कम करने के लिए केजरीवाल सरकार का प्लान, सभी को करना होगा इन पांच दिशा-निर्देशों का पालन.

उन्होंने बताया कि खाद्य- आपूर्ति और औषधि विभाग द्वारा नमूने लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

मौके पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार कन्हैया लाल ने बताया कि यहां पर काफी मात्रा में नकली घी बरामद हुआ है जिसे वनस्पति तेल और रिफाइंड मिलाकर बनाया जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\