देश की खबरें | सख्त कोविड प्रोटोकॉल के बीच उपचुनाव के लिये ओड़िशा में मंगलवार को होगी मतों की गिनती
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, नौ नवंबर ओड़िशा में दो विधानसभा सीटों पर हुये उपचुनाव के लिये सख्त कोविड—19 प्रोटोकॉल के बीच मतों की गिनती का काम मंगलवार को होगा और इसके लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है । अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

प्रदेश के बालासोर एवं तिरतोल ​विधानसभा क्षेत्रों में तीन नवंबर को उपचुनाव कराये गये थे ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020 Results: बिहार में चुनाव नतीजों से पहले भाजपा कार्यकर्ता पटना में बना रहे हैं लड्डू, कहा-हमें पूरा भरोसा एनडीए की सरकार बनेगी.

ओड़िशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस के लोहानी ने बताया कि बालासोर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती जिला कलेक्टर के कार्यालय परिसर में की जायेगी ज​बकि तिरतोल के मतों की गिनती जगतसिंहपुर के एस वी एम कॉलेज में होगी ।

उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जायेगी ।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से छिपाए गए हथियार और गोला बारूद बरामद किए: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लोहानी ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है । आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस के जिम्मे है।

दोनों सीटें विधायकों के ​निधन के कारण रिक्त हुयी थी जहां उप चुनाव की आवश्यकता हुयी है। बालासोर क्षेत्र के भाजपा विधायक मदन मोहन दत्ता जबकि तिरतोल से बीजू जनता दल के ​बिष्णु चरण दास का निधन हुआ था ।

अधिकारी ने कहा कि महामारी के मद्देनजर दोनों केंद्रों पर मतों की गिनती के लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं । उन्होंने बताया कि दोनों ​केंद्रों पर धीरे धीरे मतों की गिनती होगी और इसके लिये दो हॉल में सात सात टेबल की व्यवस्था की गयी है।

हानी ने बताया कि सामाजिक मेल जोल से दूरी के नियमों का पालन करने के लिये सभी व्यवस्था की गयी है और सभी मतगणना कर्मचारियों एवं एजेंटों के लिये मास्क पहनना अनिवार्य किया गया हे ।

उन्होंने बताया कि बालासोर एवं तिरतोल विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: 70.69 एवं 69.66 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है ।

बालासोर से भाजपा ने दिवंगत विधायक के पुत्र मानस कुमार दत्ता को मैदान में उतारा है जबकि बीजद ने स्वरूप दास और कांग्रेस ने ममता कुंडू को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

तिरतोल में बीजद, कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार क्रमश: बिजय शंकर दास, हिमांशु भूषण मलिक तथा राजकिशोर बेहेड़ा हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)