देश की खबरें | कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज के साथ ‘मार-पीट’, ममता बनर्जी ने कहा-लोग बीमारी से लड़ें न कि बीमार से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के पटुली क्षेत्र में कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमित, उसकी गर्भवती पत्नी और बच्चे को पड़ोसियों द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को लोगों से कहा कि वह बीमारी से लड़ें न कि बीमार से लड़ें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 22 जुलाई कोलकाता के पटुली क्षेत्र में कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमित, उसकी गर्भवती पत्नी और बच्चे को पड़ोसियों द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को लोगों से कहा कि वह बीमारी से लड़ें न कि बीमार से लड़ें।

उन्होंने कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ाई ‘जीवन की लड़ाई’ है और लोगों को मरीजों का साथ देना चाहिए और जल्दी स्वस्थ होने में उनकी मदद करनी चाहिए।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में आतंकियों ने घात लगाकर की फायरिंग, पुलिसकर्मी राशिद डार शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी.

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक आईटी पेशेवर ने बुधवार को आरोप लगाया, ‘‘पड़ोसियों ने मंगलवार दोपहर मुझे, मेरे तीन साल के बेटे, मेरी तीन महीने की गर्भवती पत्नी के साथ मार-पिटाई की। उन्होंने मेरी पत्नी को धक्का दिया और मुझे जूतों से मारा। पड़ोसी हमारे फ्लैट में रहने का विरोध कर रहे थे जबकि हम पृथक-वास के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए अपने फ्लैट में रह रहे थे।’’

पड़ोसियों ने इस आरोप को खारिज किया है और आरोप लगाया है कि व्यक्ति और उसका परिवार कोविड-19 के घर में पृथक-वास के नियमों का उल्लंघन कर रहा था।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में एक दिन रिकार्ड तोड़ 10 हजार से ज्यादा मामले पाए गए, संक्रमितों की संख्या राज्य में बढ़कर 3. लाख 37 हजार के पार.

व्यक्ति की जांच पिछले सप्ताह हुई और रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। वहीं उसकी पत्नी और बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पुलिस थाने में मामला दर्ज कराए जाने के बाद इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई।

राज्य से समय-समय पर कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे लोगों और मरीजों के साथ मार-पीट का मामला सामने आता रहा है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘ हमें यह ध्यान में रखना होगा कि हमारी लड़ाई बीमारी के खिलाफ है, बीमार के खिलाफ नहीं। ऐसी घटनाएं हुई हैं जहां लोग संक्रमित व्यक्ति को अपने इलाके में नहीं आने देना चाहते हैं, मैं उनसे अपील करती हूं कि वे ऐसा न करें। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति कभी भी संक्रमित हो सकता है। इसलिए हमें एकजुट होकर वायरस के खिलाफ लड़ना है। मरीजों का इलाज करना हमारा कर्तव्य है और हम बेहतर तरीके से उनकी मदद करेंगे…यह जीवन की लड़ाई है।

उन्होंने इस लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस का शुक्रिया अदा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\