देश की खबरें | मेघालय में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने स्वस्थ जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के वेस्ट जयंतियां हिल्स जिले के एक अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला ने स्वस्थ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिलांग, 29 जुलाई मेघालय के वेस्ट जयंतियां हिल्स जिले के एक अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला ने स्वस्थ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दोनों बच्चियां और मां सभी अच्छे हैं।

यह भी पढ़े | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अस्पताल की अधीक्षक रीता पोहरमेन ने बताया, ‘‘महिला को रविवार तड़के करीब चार बजे जोवाई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उसने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया।’’

उन्होंने बताया कि महिला को अन्य बीमारियां भी हैं और मंगलवार को आयी उसकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सचिन पायलट ने दी बधाई, कहा- आशा करता हूं आप कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करेंगे.

महिला की रिपोर्ट आने के बाद सभी नवजात शिशुओं और उनकी मांओं को जोवाई के एमसीएच अस्पताल में भेज दिया गया है जहां प्रोटोकॉल के तहत सभी की कोविड-19 की जांच होगी।

जुड़वा बच्चियों को फिलहाल निगरानी में रखा गया है।

पोहरमेन ने बताया कि वार्ड में ड्यूटी पर तैनात सभी डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी भी पृथक-वास में जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अस्पताल का ओपीडी बंद कर दिया गया है, लेकिन बाकि मरीजों का इलाज जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि मेघालय में सशस्त्र बलों के दो और जवानों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य में फिलहाल 581 लोग का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। 196 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि राज्य में संक्रमण से अभी तक पांच लोग की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\