एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस: जयपुर में दो और लोगों की मौत

इसके साथ ही राजस्थान में संक्रमण के 41 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार सुबह तक 1,270 हो गयी.

कोरोना वायरस: जयपुर में दो और लोगों की मौत
कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: IANS)

जयपुर: जयपुर में कोरोना वायरस (Covid-19) संक्रमण का उपचार करा रहे दो और लोगों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही राजस्थान में संक्रमण के 41 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार सुबह तक 1,270 हो गयी. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती दो संक्रमित लोगों की मौत हो गयी है. शनिवार सुबह 41 नये मामले सामने आए जिनमें 27 भरतपुर से हैं.

उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,270 हो गयी है. उपचार के बाद 93 मरीज ठीक भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. अधिकारियों के अनुसार जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती 76 वर्षीय बुजुर्ग और 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. वे क्रमश: किडनी रोग एवं मधुमेह से पीड़ित थे. यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा चढ़ाने की योजना बना रही

राज्य में 41 नये मामलों में से 27 भरतपुर में, पांच कोटा में, दो-दो मामले जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर में तथा एक-एक मामला बांसवाड़ा, नागौर एवं जैसलमेर में सामने आया है. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 60 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है. राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).