देश की खबरें | कोरोना वायरस: झारखंड में एक और की मौत, 39 नये मामलों के साथ कुल संख्या 2854 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गयी तथा संक्रमण के 39 नये मामले सामने आये।
रांची, छह जुलाई झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गयी तथा संक्रमण के 39 नये मामले सामने आये।
राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,854 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग की सोमवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटों में धनबाद में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में संक्रमण के कारण मरने वालों की कुल संख्या 20 हो गयी है।
इनके अलावा राज्य में संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 39 नये मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,854 हो गयी है।
राज्य में अब तक संक्रमित हुए 2,854 लोगों में से 2,109 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं।
राज्य में 2,068 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 766 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 20 अन्य की मौत हो चुकी है।
पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 2390 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 39 संक्रमित पाये गये।
इन्दु
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

