एजेंसी न्यूज

केरल में 11 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि

कोझीकोड़ मेडिकल कालेज के दो हाउस सर्जनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है ।

केरल में 11 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि
जमात

तिरूवनंतपुरम, 22 अप्रैल केरल में 11 और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के साथ ही बुधवार को प्रदेश में कोविड—19 के मरीजों की संख्या बढ़ कर 437 हो गयी है ।

कोझीकोड़ मेडिकल कालेज के दो हाउस सर्जनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है ।

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों ने राज्य से बाहर की यात्रा की थी ।

प्रदेश में सामने आये ताजा मामलों में से कन्नूर में सात, कोझीकोड़ में दो जबकि कोट्टायम एवं मलप्पुरम में एक एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

राज्य में 29 हजार लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 346 अस्पतालों में हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).