एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस से संक्रमित मंत्री अस्पताल में भर्ती कराए गए

यह जानकारी संबंधित मंत्री के एक करीबी सहयोगी ने दी।

कोरोना वायरस से संक्रमित मंत्री अस्पताल में भर्ती कराए गए
जियो

मुंबई, 25 मई महाराष्ट्र के एक कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता को कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह जानकारी संबंधित मंत्री के एक करीबी सहयोगी ने दी।

राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले वह दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं। उनसे पहले राकांपा नेता एवं कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड इस घातक विषाणु से संक्रमित पाए गए थे।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को कहा था कि मंत्री कुछ दिन पहले संक्रमण की चपेट में आए थे और उनका उपचार चल रहा है।

मंत्री मुंबई में पिछले सप्ताह कुछ बैठकों में शामिल हुए थे और फिर मराठवाड़ा में अपने गृह जनपद गए थे।

उनके सहयोगी ने कहा कि सोमवार को मंत्री मुंबई के लिए रवाना हुए। उन्हें कोविड-19 के उपचार के लिए यहां लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लक्षण दिखने के बाद मंत्री के नमूनों की जांच की गई जिसमें वह संक्रमित पाए गए। उन्हें आगे के उपचार के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

इससे पहले, राज्य के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। मुंबई में एक अस्पताल में दो सप्ताह से अधिक समय तक उपचार के बाद वह ठीक हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).