देश की खबरें | कोरोना वायरस संक्रमित युवती की मृत्यु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 24 वर्षीय युवती की मृत्यु हो गई है। राज्य में अब तक इस वायरस से संक्रमित पांच लोगों की मृत्यु हुई है।

जियो

रायपुर, नौ जून छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 24 वर्षीय युवती की मृत्यु हो गई है। राज्य में अब तक इस वायरस से संक्रमित पांच लोगों की मृत्यु हुई है।

रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि संस्थान में सोमवार को एक युवती की कोविड-19 और टीबी की वजह से मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़े | Karnataka Legislative Council Polls: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर 29 जून को होगा चुनाव.

अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग निवासी 24 वर्षीय युवती को दो जून को एम्स के नेफ्रोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। युवती को ल्यूपस नेफ्रेटिस, ग्रेड-4, एसएलई और टीबी का रोगी पाया गया।

उन्होंने बताया कि युवती को लंबे समय से स्टिरियॉड थैरेपी प्रदान की जा रही थी। रोगी के इलाज से पूर्व उसका नमूना कोविड-19 जांच के लिए लैब भेजा गया था जहां उसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत के दबाब से नरम पड़ा चीन, लद्दाख में 2.5 किमी पीछे हटे चीनी सैनिक.

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात युवती को कोविड-19 वार्ड के आईसीयू में भर्ती किया गया था। सोमवार शाम पांच बजे उसे कार्डियो रेस्पेरेटरी अरेस्ट हुआ। बचाव के काफी प्रयासों के बावजूद युवती की मृत्यु हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पांच लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया युवती के परिजनों को पृथक रहने के लिए कहा गया है। उसके निवास स्थान के क्षेत्र में लोगों की जांच शुरू की गई है।

राज्य में सोमवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1197 हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\