कोरोना वायरस : अमेरिका में मृतकों की संख्या 50,000 से अधिक हुयी
जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
वाशिंगटन, 24 अप्रैल अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 50,000 से अधिक हो गयी।
जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह दुखद खबर ऐसे समय में आयी है जब अमेरिका के कुछ हिस्सों को कई सप्ताह के लॉकडाउन के बाद फिर खोल दिया गया है। लॉकडाउन ने दुनिया की सबसे बड़ी अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
विश्वविद्यालय द्वारा सरकारी आंकड़े के आधार पर तैयार सूचना के अनुसार अमेरिका में शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 3,176 लोगों की जान कोरोना वायरस के चलते चली गयी।
यह पिछले साल चीन के वुहान में इस महामारी के सिर उठाने के बाद से दुनिया में कहीं भी सबसे अधिक मरने वालों के आंकड़ों में एक है।
विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया भर में कोरोना वायरस के 27 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इस महामारी के कारण 1,92,000 से अधिक लोगों की मौत हुयी है।
दुनिया भर के कुल मामलों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं। अमेरिका में अब तक 8,69,000 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पृष्टि हुयी है। देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 50,031 हो गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

