देश की खबरें | कोरोना वायरस: सीआरपीएफ के जवान की मौत, अर्द्धसैनिक बलों में 11वीं मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 37 वर्षीय जवान की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई है और इसी के साथ देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल में इस बीमारी के कारण मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
नयी दिल्ली, सात जून केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 37 वर्षीय जवान की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई है और इसी के साथ देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल में इस बीमारी के कारण मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सीआरपीएफ की 141वीं बटालियन के कांस्टेबल की शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। कांस्टेबल कैंसर से भी पीड़ित था।
यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 13 नए मामले पाए गए : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारियों ने बताया कि जवान का अप्रैल से उपचार चल रहा था और वह बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
यह कोरोना वायरस के कारण सीआरपीएफ में तीसरी मौत और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) या अर्द्धसैनिक बल में 11वीं मौत है।
यह भी पढ़े | खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार.
कोरोना वायरस के कारण केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में चार, सीमा सुरक्षा बल में दो, सशस्त्र सीमा बल एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में एक-एक कर्मी की मौत हो चुकी है।
सीएपीएफ में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,550 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1,100 मरीज ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

