देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 2360 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2360 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,67,639 हो गई है।
रायपुर, 21 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2360 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,67,639 हो गई है।
राज्य में बुधवार को 399 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1453 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में छह संक्रमित की मौत भी हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के 2360 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 209, दुर्ग से 135, राजनांदगांव से 138, बालोद से 71, बेमेतरा से 47, कबीरधाम से 46, धमतरी से 106, बलौदाबाजार से 56, महासमुंद से 100, गरियाबंद से 22, बिलासपुर से 152, रायगढ़ से 247, कोरबा से 138, जांजगीर-चांपा से 207, मुंगेली से 39, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से सात, सरगुजा से 38, कोरिया से 54, सूरजपुर से 107, बलरामपुर से 18, जशपुर से 51, बस्तर से 83, कोंडागांव से 40, दंतेवाड़ा से 83, सुकमा से 31, कांकेर से 95, नारायणपुर से 13 तथा बीजापुर से 27 मामले आए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,67,639 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 1,40,216 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 25,795 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 1628 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 39,674 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में 530 लोगों की मौत हुई है।
संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 12:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

