एजेंसी न्यूज

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर हुए 70 हजार 188, मृतकों की संख्या हुई 1581

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन सर्वाधिक 2,496 नए मामले आने से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 70,188 हो गयी है. इसके अलावा 46 और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,581 हो गई है. विभाग ने बताया कि संक्रमण के कारण कोलकाता में एक दिन में 21 लोगों की मौत हो गई.

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर हुए 70 हजार 188, मृतकों की संख्या हुई 1581
कोरोना वायरस का प्रकोप/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

कोलकाता, 1 अगस्त: पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 (Covid-19) के एक दिन सर्वाधिक 2,496 नए मामले आने से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 70,188 हो गयी है. इसके अलावा 46 और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,581 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 2,496 नए मामले आने के बाद अभी तक कुल 70,188 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में फिलहाल 20,233 लोगों का उपचार चल रहा है. राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 68.92 फीसदी है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus: रणदीप सुरजेवाला का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-15 लाख हर बैंक खाते में तो नहीं आए पर कांग्रेस की सरकारें गिराते-गिराते कोरोना मरीज 15 लाख पार जरूर हो गए

विभाग ने बताया कि संक्रमण के कारण कोलकाता में एक दिन में 21 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा शुक्रवार को उत्तर 24 परगना में 13, दक्षिण 24 परगना में तीन, हावड़ा, हुगली एवं मुर्शिदाबाद में दो-दो तथा नादिया, मालदा और अलीपुरद्वार जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2020 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).