एजेंसी न्यूज

नेपाल में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 31 हुए

स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नेपाल में शुक्रवार को 14 मामले सामने आए जिनमें 12 भारतीय शामिल थे। भारतीय उदयपुर जिले के त्रियुगा इलाके में स्थित एक मस्जिद में रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उन्हें पृथकवास में भेज दिया गया।

नेपाल में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 31 हुए

काठमांडू, 19 अप्रैल नेपाल में एक 65 वर्षीय शख्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह उसी मस्जिद में रह रहा था जहां 12 भारतीयों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं से वह कोरोना वायरस के संपर्क में आए। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नेपाल में शुक्रवार को 14 मामले सामने आए जिनमें 12 भारतीय शामिल थे। भारतीय उदयपुर जिले के त्रियुगा इलाके में स्थित एक मस्जिद में रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उन्हें पृथकवास में भेज दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय में महामारी एवं रोग नियंत्रण प्रभाग के प्रमुख बासुदेव पांडे ने बताया कि व्यक्ति के शनिवार शाम को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि उदयपुर जिले का निवासी उसी मस्जिद में रह रहा था जहां 12 भारतीय जानलेवा विषापणु से संक्रमित पाए गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के मामलों में से तीन मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, जिनमें 65 साल की एक महिला भी शामिल है।

इस बीच,परसा जिले में जमात के सदस्यों के एक मस्जिद में आश्रय लेने को लेकर रविवार को दो समूहों में हुए संघर्ष में आठ लोग जख्मी हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि जमातियों के मस्जिद में रहने का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने मस्जिद पर पथराव किया। इसके जवाब में मस्जिद में से भी लोगों ने पथराव किया। इस संघर्ष में आठ लोग जख्मी हुए हैं।

संघर्ष के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नेपाल के सुनसारी जिले के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 14 मस्जिदें सील की गयीं और वहां रह रहे 33 भारतीयों और सात पाकिस्तानियों को पृथकवास में भेजा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).