देश की खबरें | कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में 92 नए मामलों की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,305 हो गई।
रायपुर, छह जुलाई छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,305 हो गई।
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 92 लोगों में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें राजनांदगांव से 21, रायपुर से 18, जगदलपुर से 17, बलौदाबाजार से आठ, बिलासपुर से सात, सूरजपुर से छह, जांजगीर-चांपा से पांच, बेमेतरा से तीन तथा दुर्ग, महासमुंद, कोरबा, बलरामपुर, सरगुजा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर से एक-एक मरीज शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
यह भी पढ़े | Lalji Tondon Health Update: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज.
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 66 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 1,85,399 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 3,305 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है तथा 2,644 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं 647 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5,368 नए मरीज पाए गए, 204 की मौत, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2,11,987 पहुंचा.
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में रायपुर जिले में सबसे अधिक 446 लोगों में, कोरबा जिले में 323 लोगों में, राजनांदगांव जिले में 320 लोगों में, जांजगीर चांपा जिले में 257 लोगों में, बलौदाबाजार जिले में 253 लोगों में, बिलासपुर जिले में 238 लोगों में, जशपुर जिले में 189 लोगों में, दुर्ग जिले में 170 लोगों में, बलरामपुर जिले में 146 लोगों में, रायगढ़ जिले में 134 लोगों में, मुंगेली जिले में 123 लोगों में तथा कबीरधाम जिले में 110 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।
वहीं राज्य के धमतरी जिले में आठ लोगों में, सुकमा जिले में पांच लोगों में, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में तीन लोगों में, कोंडागांव जिले में तीन लोगों में तथा बीजापुर जिले में दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को रायपुर समेत 23 जिले के 105 विकासखंड को रेड जोन में तथा 17 जिलों के 30 विकासखंड को ऑरेंज जोन में होने की जानकारी दी।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 से इस समय संक्रमित लोगों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर नमूनों की जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पांच जुलाई की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया है।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुछ विकासखंडों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं होने के बाद भी उन्हें ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है क्योंकि उस विकासखंड में प्रति लाख जनसंख्या पर नमूनों की जांच की दर कम है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

