Coronavirus: इंदौर में 91 नये मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 1,176 पर पहुंचा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने रविवार को यह जानकारी दी.

कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

इंदौर: देश में कोरोना वायरस (Covid-19) के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान इस वैश्विक महामारी के 91 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही इस जिले में संक्रमण की जद में आने वाले लोगों की तादाद 1,085 से बढ़कर 1,176 पर पहुंच गयी है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने रविवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 से संक्रमित 57 लोगों की मौत हुई है जबकि इस महामारी के 107 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. आंकड़ों के मुताबिक इंदौर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर रविवार सुबह तक 4.85 प्रतिशत रही. जिले में इस महामारी के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बनी हुई है. यह भी पढ़ें: इंदौर में पीली Porsche स्पोर्ट्स कार से युवा को बाहर निकलना पड़ा महंगा, सुरक्षा कर्मियों ने लगवाई उठक बैठक तो लड़के ने दी ये सफाई (Watch Video)

इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड