एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोरोना वायरस: भारत में 50,356 और लोग संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 50,356 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84,62,080 हो गए।

देश की खबरें | कोरोना वायरस: भारत में 50,356 और लोग संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात नवम्बर भारत में कोविड-19 के 50,356 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84,62,080 हो गए।

इनमें से 78 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: कुल्लू एसपी गौरव सिंह ने 90 किलोग्राम खसखस ​​भूसी के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार : 7 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से पिछले एक दिन में 577 और लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमण के कारण अब तक 1,25,562 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 78,19,886 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर कम होकर 1.48 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- पीड़ितों और संदिग्धों की व्यक्तिगत जानकारी और तस्वीर अखबारों-डिजिटल प्लेटफार्म को देना आर्टिकल 21 का उल्लंघन.

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या लगातार नौवें दिन छह लाख से नीचे है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 5,16,632 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.11 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार छह नवम्बर तक कुल 11,65,42,304 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,13,209 नमूनों की जांच शुक्रवार को ही की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2020 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).