एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोरोना वायरस: भारत में संक्रमण के 48,648 नए मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 48,648 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 81,37,119 हो गई, जिनमें से 74 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इसी के साथ देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.34 प्रतिशत हो गई है।

देश की खबरें | कोरोना वायरस: भारत में संक्रमण के 48,648 नए मामले आए सामने
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 48,648 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 81,37,119 हो गई, जिनमें से 74 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इसी के साथ देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.34 प्रतिशत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 551 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,21,641 हो गई।

यह भी पढ़े | Maharashtra: मुंबई में बिना मास्क के घूमने वालों से BMC ने जुर्माने में वसूले 3.5 करोड़ रुपये.

देश में अब तक 74,32,829 लोग कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके हैं और देश में लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 91.34 प्रतिशत हो गई है। कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौत की दर और गिरकर 1.49 प्रतिशत रह गई है।

देश में लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से नीचे रही।

यह भी पढ़े | ओडिशा सरकार COVID19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को 31 नवंबर तक बढ़ाया: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आंकड़ों के अनुसार, देश में 5,82,649 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 7.16 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार हो गई थी।

आईसीएमआर के अनुसार, 30 अक्टूबर तक कुल 10,87,96,064 नमूनों की जांच की चुकी है, जिनमें से शुक्रवार को 10,67,976 नमूनों की जांच की गई।

जिन 551 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 127, पश्चिम बंगाल में 59, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में 49-49, दिल्ली में 47 और तमिलनाडु में 38 लोगों की मौत हुई।

देश में संक्रमण से अब तक कुल 1,21,641 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 43,837, कर्नाटक में 11,140, तमिलनाडु में 11,091, उत्तर प्रदेश में 7,007, पश्चिम बंगाल में 6,784, आंध्र प्रदेश में 6,676, दिल्ली में 6,470, पंजाब में 4,187 और गुजरात में 3,711 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई हैं, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).