एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोरोना वायरस: मध्य प्रदेश में संक्रमण के 203 नए मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 203 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,57,849 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | कोरोना वायरस: मध्य प्रदेश में संक्रमण के 203 नए मामले आए सामने

भोपाल, 15 फरवरी मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 203 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,57,849 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से चार और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 3,838 हो गयी है।

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के 30 जिलों में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 89 नये मामले इंदौर में सामने आये। भोपाल में 40 नये मामले सामने आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,57,849 संक्रमितों में से अब तक 2,52,164 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और 1,847 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को 194 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).