देश की खबरें | देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए नौ करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है, वहीं संक्रमण की दर 8.04 प्रतिशत हैं और इनमें ‘‘लगातार कमी’’ आ रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली ,14 अक्टूबर देश में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए नौ करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है, वहीं संक्रमण की दर 8.04 प्रतिशत हैं और इनमें ‘‘लगातार कमी’’ आ रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि देशभर में लगातार बड़ी संख्या में जांच के कारण भी कोविड-19 मामलों को राष्ट्रीय स्तर पर कम करने में मदद मिली है।

यह भी पढ़े | 74-Year-Old Man Rescued From Freezer: 74 साल के बुजुर्ग को फ्रीजर में बंद कर कथित तौर पर उनके मरने का इंतजार कर रहा था परिवार, किया गया रेस्क्यू.

मंत्रालय ने कहा,‘‘ यह इस बात का संकेत देता है कि संक्रमण के प्रसार को प्रभावी तरह से नियंत्रित किया जा रहा है।’’

इसने कहा कि बीस राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों में संक्रमण के मामलों की दर राष्ट्रीय औसत से कम है। संक्रमण के मामलों की दर 8.04 प्रतिशत है और इसमें लगातार गिरावट आ रही है।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: कृषि कानूनों पर बैठक से नदारत रहे कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कांग्रेस ने कहा- खेती खत्म करने का ये भाजपाई षड्यंत्र हारेगा.

भारत में हाल के दिनों में संक्रमण से ठीक होने के मामले नए मामलों की तुलना में अधिक हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,26,876 है, जो कुल मामलों का 11.42 प्रतिशत है।

कोविड-19 के लिए मंगलवार को 11,45,015 नमूनों की जांच की गई, जबकि देशभर में 13 अक्टूबर तक कुल 9,00,90,122 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटों के दौरान सामने आए 63,509 नए मामलों में से 77 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं जिनमें केरला, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\