एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोरोना के मामले डेढ़ लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,221 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1.5 लाख को पार कर 1,50,415 हो गयी।

देश की खबरें | गुजरात में कोरोना के मामले डेढ़ लाख के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 10 अक्टूबर गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,221 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1.5 लाख को पार कर 1,50,415 हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दिवंगत नेता RamVilas Paswan को ‘भारत रत्न’ देने की लगाई गुहार.

इस बीच राज्य में कोविड-19 के कारण दस और मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,560 हो गयी।

राज्य में 1,456 मरीजों के स्वस्थ हो जाने से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,30,897 हो गयी।

यह भी पढ़े | CM अरविंद केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ छेड़ी जंग, दिल्ली में ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ महाअभियान से मच्छरों का किया जाएगा सफाया.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुजरात में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर सुधरकर 87.02 प्रतिशत हो गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में 51,288 परीक्षण किए गए। राज्य में अब तक 49,61,455 नमूनों की जांच की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).