देश

CM अरविंद केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ छेड़ी जंग, दिल्ली में ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ महाअभियान से मच्छरों का किया जाएगा सफाया

दिल्ली सरकार की तरफ से डेंगू के खिलाफ चलाए जा रहे ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ महा अभियान में दिल्ली के बच्चों की भारी भागीदारी के बाद अब यह अपने छठें सप्ताह में प्रवेश कर रहा है.

CM अरविंद केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ छेड़ी जंग, दिल्ली में ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ महाअभियान से मच्छरों का किया जाएगा सफाया
सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: दिल्ली (Delhi) सरकार की तरफ से डेंगू (Dengue) के खिलाफ चलाए जा रहे ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ महा अभियान में दिल्ली के बच्चों की भारी भागीदारी के बाद अब यह अपने छठें सप्ताह में प्रवेश कर रहा है. इस सप्ताह अभियान में दिल्ली में रहने वाले सभी परिवारों को डेंगू को हराने के लिए एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित जाएगा, ताकि वे हर रविवार को समय निकाल कर 10 मिनट तक अपने घरों का निरीक्षण करें और एकत्र साफ पानी को बदल दें. सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सभी परिवारों को ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ (10 weeks, 10 o'clock, 10 Minutes) अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.

सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यह भी कहा कि सभी दिल्लीवासियों के सामूहिक प्रयासों से हम डेंगू मच्छरों के प्रजनन को रोकने में सफल होंगे और अपने परिवार और पूरे दिल्ली के निवासियों को डेंगू से बचाएंगे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छात्रों को दिया डेंगू खत्म करने का होमवर्क, घर और आस-पास की जगहों पर इकट्ठा साफ पानी बदलने के लिए किया प्रोत्साहित

पिछले हफ्ते सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, ‘ डेंगू के खिलाफ दिल्लीवासियों का महा अभियान जारी है. आज पांचवें रविवार को मैंने फिर से अपने घर पर रूके हुए साफ पानी को बदला और डेंगू के मच्छर पैदा होने की संभावना को खत्म किया. मैं सभी दिल्ली वासियों से अनुरोध करता हूं कि आप भी हर रविवार को ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवार, डेंगू पर वार’ महा अभियान का हिस्सा जरूर बनें.’

डेंगू हेल्पलाइन नंबर

इस वर्ष, दिल्ली सरकार ने डेंगू के संबंध लोगों की मदद करने के लिए हेल्पलाइन- 011-23300012 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन - 8595920530 शुरू की है.

हर रविवार को ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान के तहत यह करें-

- घर में एकत्रित साफ जमा पानी को बदलें.

- डेंगू का मच्छर जमा साफ पानी में पनपता है, इसलिए लोगों को गमलों, कूलर, एसी, टायर, फूल दान आदि में जमा पानी को हर हफ्ते बदलना चाहिए.

- जमा पानी में तेल या पेट्रोल की कुछ बूंदें डालें.

- पानी की टंकी को हमेशा ढक्कन से ढक कर रखें.

- अपने घर की जांच करने के बाद आप अपने 10 दोस्तोंध्रिश्तेदारों को फोन कर जागरूक करें। सभी के सहयोग से शहर से डेंगू को खत्म किया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).