खेल की खबरें | कोपा अमेरिका : पेरू को 4 . 0 से हराकर ब्राजील शीर्ष पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यह मेजबान टीम की लगातार नौवीं जीत थी जिससे उसने खुद को टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार साबित कर दिया है ।
यह मेजबान टीम की लगातार नौवीं जीत थी जिससे उसने खुद को टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार साबित कर दिया है ।
डिफेंडर एलेक्स सैंड्रो, नेमार, मिडफील्डर एवर्टर रिबेइरो और स्ट्राइकर रिचर्लिसन ने एक एक गोल किया ।
इस जीत के बाद ब्राजील ग्रुप बी में छह अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि कोलंबिया उससे दो अंक पीछे है जिसने वेनेजुएला से गोलरहित ड्रॉ खेला ।
कोच टिटे के वादे के अनुसार ब्राजील इस टूर्नामेंट को अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप की तैयारी का जरिया मान रहा है । इस मैच में उन छह खिलाड़ियों को जगह दी गई जो वेनेजुएला के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे । ब्राजील ने वह मैच 3 . 0 से जीता था ।
ब्राजील ने टिटे के कोच रहते 42 मैच जीते, 10 ड्रॉ किये और सिर्फ चार गंवाये हैं ।
अब उसे बुधवार को कोलंबिया से खेलना है ।हर समूह से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

