एजेंसी न्यूज

Rajasthan Shocker: प्रेम विवाह को लेकर विवाद- रिश्तेदारों ने पिता पुत्र की जान ली

राजस्थान के अलवर जिले के अलवर सदर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति और उसके बेटे की उनके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर हत्या कर दी.

Rajasthan Shocker: प्रेम विवाह को लेकर विवाद- रिश्तेदारों ने पिता पुत्र की जान ली
Credit- Pixabay

जयपुर, 13 जून : राजस्थान के अलवर जिले के अलवर सदर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति और उसके बेटे की उनके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर हत्या कर दी. अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी दयाल सिंह ने बुधवार रात करीब एक बजे सूरज (50) और उसके बेटे रॉबिन (27) पर उनके घर के बाहर डंडे से हमला किया. सिर में चोट लगने के कारण दोनों की मौत हो गई.

थानाधिकारी मोहन लाल ने बताया कि पीड़ित और आरोपी पड़ोसी व रिश्तेदार हैं. वे पंजाब के रहने वाले हैं. कुछ समय पहले रोबिन पंजाब से एक महिला के साथ प्रेम विवाह करके आया था जिसके कारण दोनों परिवारों में विवाद हो गया था. यह भी पढ़ें : हर कलाकार को उसे मिलने वाले पारिश्रमिक को लेकर पुन: विचार करना चाहिए: करण जौहर

उन्होंने बताया कि बीती रात महिला के रिश्तेदार दयाल सिंह ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि दयाल सिंह को मुख्य आरोपी बताते हुए 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. दयाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).