जरुरी जानकारी | पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस में नियंत्रक हिस्सेदारी पर्सियस को 3,004 करोड़ रुपये में बेची गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूनावाला फिनकॉर्प ने अपनी आवासीय वित्त इकाई पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस में नियंत्रक हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनी टीपीजी ग्लोबल से संबद्ध पर्सियस को 3,004 करोड़ रुपये में बेच दी है।

मुंबई, 26 जुलाई पूनावाला फिनकॉर्प ने अपनी आवासीय वित्त इकाई पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस में नियंत्रक हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनी टीपीजी ग्लोबल से संबद्ध पर्सियस को 3,004 करोड़ रुपये में बेच दी है।

सीरम इंस्टीट्यूट के तहत टीका निर्माण कारोबार के लिए मशहूर सायरस पूनावाला समूह ने बुधवार को एक बयान में कहा कि 3,004 करोड़ रुपये (कर अतिरिक्त) मूल्य पर यह सौदा तय हुआ है।

यह सौदा पूरा होते ही पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस, पूनावाला फिनकॉर्प की सहायक कंपनी नहीं रह जाएगी और उसका नियंत्रण सिंगापुर स्थित पर्सियस के पास चला जाएगा।

हालांकि पूनावाला फिनकॉर्प ने यह नहीं बताया कि पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस में अब उसके पास कितनी हिस्सेदारी बची है।

पूनावाला फिनकॉर्प के प्रबंध निदेशक अभय भुटाडा ने कहा कि हिस्सेदारी बिक्री से उन्हें पर्याप्त विकास पूंजी मिल रही है जो उन्हें विकास-केंद्रित उपभोक्ता और एमएसएमई वित्त पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स