देश की खबरें | ओडिशा के गंजम में ठेकेदार की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजम जिले में धारदार हथियार से हमला करके 34 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य शख्स जख्मी हो गया।
बरहामपुर, सात दिसंबर ओडिशा के गंजम जिले में धारदार हथियार से हमला करके 34 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य शख्स जख्मी हो गया।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि खल्लीकोट ब्लॉक के भीकापाड़ा गांव के एक ठेकेदार अघारी नायक और उसका दोस्त सोमवार रात को सियालीपाड़ा-रायपाड़ा मार्ग पर बाइक से जा रहे थे तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने उनके वाहन को रोक लिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम दो लोगों ने उन पर हमला किया और भाग गए। नायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त को गंभीर हालत में बरहामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस को तैनात करना पड़ा।
खल्लीकोट थाने के निरीक्षक जगन्नाथ मल्लिक ने कहा कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

