नयी दिल्ली, 10 मई ग्रामीण भारत में रोजमर्रा के इस्तेमाल के उत्पादों (एफएमसीजी) की खपत में लगातार छह तिमाहियों तक गिरने के बाद जनवरी-मार्च, 2023 की तिमाही में बढ़ी है। आंकड़ा विश्लेषक फर्म एनआईक्यू ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
ग्रामीण बाजार की एफएमसीजी उत्पादों की बिक्री में लगभग 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
एनआईक्यू की रिपोर्ट ‘एफएमसीजी पर तिमाही रिपोर्ट’ में कहा गया है कि कीमत वृद्धि में कमी के साथ ग्रामीण बाजार में खपत में वृद्धि हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण बाजार में खपत छह तिमाहियों के बाद पहली बार 0.3 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि हुई है, जबकि शहरी बाजारों में 5.3 प्रतिशत की गति बनी हुई है।
ग्रामीण बाजार में एफएमसीजी उत्पादों की खपत में इससे पहले वृद्धि अप्रैल-जून, 2021 की तिमाही में हुई थी। उसके बाद अक्टूबर-दिसंबर, 2022 तिमाही तक इसमें लगातार गिरावट आई थी।
ग्रामीण और शहरी बाजारों ने एफएमसीजी उद्योग ने कुल मिलाकर मात्रा के लिहाज से 3.1 प्रतिशत तथा मूल्य के हिसाब से 10.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
अनुराग अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY