देश की खबरें | निर्माण कंपनियां श्रमिकों को वापस बुलाने के लिए विमान टिकट और अतिरिक्त भुगतान का दे रही हैं प्रलोभन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लागू बंद के बीच प्रवासी श्रमिकों के अपने राज्य लौटने से कई निर्माण कंपनियों का काम समय पर नहीं हो रहा है और वे उन्हें वापस बुलाने के लिए विमान टिकट और अतिरिक्त भुगतान का प्रलोभन दे रही हैं।

जियो

हैदराबाद, चार जून देश में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लागू बंद के बीच प्रवासी श्रमिकों के अपने राज्य लौटने से कई निर्माण कंपनियों का काम समय पर नहीं हो रहा है और वे उन्हें वापस बुलाने के लिए विमान टिकट और अतिरिक्त भुगतान का प्रलोभन दे रही हैं।

शहर की एक निर्माण कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रमिकों की कमी ने कंपनियों को उन्हें वापस बुलाने के लिए प्रलोभन देने पर मजबूर कर दिया है।

यह भी पढ़े | तबलीगी जमात मामले में 2200 से अधिक विदेशी नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई, भारत यात्रा पर 10 साल के लिए लगा बैन- रिपोर्ट.

प्रेस्टिज ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कंपनी का संचालन हैदराबाद से) आर सुरेश कुमार ने कहा कि उनके ठेकेदारों में से एक ने पटना से 10 बढ़इयों को बुलाने के लिए विमान टिकट देने की पेशकश की हैं।

उन्होंने कहा कि रियल इस्टेट नियामक रेरा ने ऐसी परियोजनाओं की समयसीमा तो बढ़ा दी है लेकिन उनके जैसी कुछ कंपनियां इसे तय समय में ही पूरा करना चाहती हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मुंबई महानगर क्षेत्र में लोगों के अंतर-जिला आवाजाही की दी इजाजत.

बेंगलुरु की इस कंपनी की तीन-तीन परियोजनाएं हैदराबाद से चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि पहले यहां 2,300 श्रमिक काम करते थे जो अब 700 ही रह गए हैं।

आंध्र प्रदेश सिंचाई विभाग ने कहा कि पोलावरम परियोजना में काम करने वाले 1,200 श्रमिक पिछले महीने अचानक चले गए जिसके बाद मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) (काम का ठेका वाली कंपनी) ने श्रमिकों को दूसरे राज्य से लाने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था करने पर मजबूर कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि श्रमिकों ने 10,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान को भी स्वीकार नही किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका