देश की खबरें | सुशांत मामले से आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की साजिश चल रही है : शिवसेना
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच अगस्त शिवसेना के नेता संजय राउत ने बुधवार को आरोप लगाया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से महाराष्ट्र के मंत्री और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की साजिश की जा रही है ।

राउत ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो हो रहा कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है।

यह भी पढ़े | भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, प्रधानमंत्री ने राम मंदिर की आधारशिला रखकर कार्यालय की शपथ का किया है उल्लंघन: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आदित्य ठाकरे को सुशांत सिंह राजपूत मामले से क्या लेना-देना। ऐसा लगता है कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो रहा कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है।’’

उन्होंने कहा कि मामले से आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की साजिश कर रहे लोगों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा- खुश होने वालों, श्रीरामचरित मानस का कौन सा भाग सीखा.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने मंगलवार को स्पष्ट किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है और बिना कारण के उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा था कि अभिनेता की मौत के बाद गंदी राजनीति चल रही है और बिना किसी का नाम लिए कहा कि हताशा में ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं ।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को उपनगर बांद्रा में अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)