एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब सरकार को बदनाम करने को रचा गया षड़यंत्र : बघेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई 'चूक' को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि यह पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए रचा गया षड़यंत्र है, ताकि उसे अपदस्थ किया जा सके।

देश की खबरें | पंजाब सरकार को बदनाम करने को रचा गया षड़यंत्र : बघेल

रायपुर, छह जनवरी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई 'चूक' को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि यह पंजाब सरकार को बदनाम करने के लिए रचा गया षड़यंत्र है, ताकि उसे अपदस्थ किया जा सके।

उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

रायपुर के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बघेल ने कहा, ‘‘यह राजनीतिक खेल है। पंजाब की कांग्रेस नीत सरकार को बदनाम करने के लिए षडयंत्र रचा गया है। चुनी हुई सरकार को बदनाम कर कैसे अपदस्थ किया जा सके इसलिए सारी योजनाए बनाई गई। जबकि वहां (कार्यक्रम स्थल पर) भीड़ नहीं थी। सात सौ लोग थे, कुर्सियां खाली थीं। जब कुर्सियां खाली थी तब वह वहां जा क्यों रहे थे?’’

बघेल ने कहा, ‘‘चर्चा चल रही है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हुई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें कोई चूक नहीं होनी चाहिए। हमने पहले भी प्रधानमंत्री खोए हैं लेकिन जिस तरह से घटनाक्रम हुए और भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के द्वारा बयानबाजी हो रही है। वह दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

मुख्यमंत्री ने सवाल किया, ‘‘जब प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बना तब मौसम क्यों नहीं देखा गया? आज रायपुर में अगले सात दिन का मौसम मोबाइल पर देख सकतें हैं। दिल्ली से उड़ान भरते हुए क्या आपको मौसम की जानकारी नहीं थी। क्या बठिंडा आकर भी मौसम की जानकारी नहीं थी। यदि मौसम की जानकारी पहले से थी तब आपने वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की? बठिंडा से फिरोजपुर ​हेलीकॉप्टर से जाना था।’’

बघेल ने कहा कि अचानक सड़क मार्ग से जाना हुआ, लंबी दूरी तक चले भी गए, क्या यह केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी नहीं है।

बघेल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने बयान दिया है कि मैं सुरक्षित लौट आया इसलिए धन्यवाद। आपको कौन सा खतरा हो गया था। क्या आपकी गाड़ी पर पथराव हो गया। क्या आपको काले झंडे दिखाए गए। इस​का मतलब है कि आप राजनीति कर रहे हैं, सुरक्षा एक बहाना है। आप राजनीति चमकाने गए थे। इससे पहले क्या प्रधानमंत्री जाम में नहीं फंसे नहीं है?’’

बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘आपको (मोदी) बर्दास्त नहीं हो रहा है कि पंजाब में एक दलित मुख्यमंत्री बना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2022 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).