देश की खबरें | साजिश करने के ‘मास्‍टर’ ही लगा रहे विपक्ष पर साजिश का आरोप : यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित समुदाय की महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्‍कर्म और उसकी मौत के मामले में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा विपक्षी दलों पर साजिश रचे जाने का आरोप लगाये जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, पांच अक्‍टूबर उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित समुदाय की महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्‍कर्म और उसकी मौत के मामले में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा विपक्षी दलों पर साजिश रचे जाने का आरोप लगाये जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि साजिश करने के ‘मास्‍टर’ ही विपक्ष पर साजिश का आरोप लगा रहे है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1813 नए केस, 47 की मौत: 5 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यादव ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘यह कैसी विडम्बना है कि जिसकी साजिश करने में मास्टरी है वही विपक्ष पर साजिश करने का आरोप लगा रहे हैं। पूरा प्रदेश बलात्कार और हत्याओं से थर्रा उठा है। बच्चियों का जीवन खतरे में है। कोई जिला नहीं बचा है जहां प्रतिदिन दुष्कर्म की घटनाएं न होती हो। नाबालिग छात्राएं डरी-सहमी है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को ‘रेप स्टेट‘ बना दिया है।''

उन्होंने कहा है कि हाथरस सहित दुष्कर्म की शिकार सभी बेटियों-बहनों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी ‘न्याय युद्ध‘ छेड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े | GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- राज्यों को आज रात मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये.

यादव ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार से तो जनता का विश्वास ऐसे टूटा है कि लखनऊ में दुष्कर्म की शिकार पीड़िता दूसरे राज्य में मामला दर्ज करा रही है।

उन्‍होंने सवाल उठाया, ‘‘हाथरस काण्ड में जो प्रश्न अनुत्तरित हैं किन्तु जांच के महत्वपूर्ण बिन्दु है वे हैं कि रात में लाश जलाने को किसने कहा? क्या लखनऊ से फोन गया? एक बड़े अधिकारी ने बलात्कार न होने का बयान दिया जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में जख्म होने की बात है? पीड़िता का परिवार लगातार दहशत में क्यों है? कौन उनको मनमाने बयान देने के लिए धमकाता है?’’

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि एक बात बहुत साफ है कि दुष्कर्म काण्ड के गुनहगार कितनी परतें ओढ़ लें लेकिन सच पर पर्दा नहीं डाला जा सकेगा और सच्चाई तो सामने आएगी ही तथा जब सच सामने आएगा तो आज की अहंकारी सत्ता का सारा खेल खत्म हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\